
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पाँच सितंबर 2023 की शाम को जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव हुआ | जानकारी अनुसार जन आशीर्वाद यात्रा रामपुरा क्षेत्र के चैनपुरा ब्लॉक से होती हुई गांधी सागर की ओर गुजर रही थी तभी रथ यात्रा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा, यात्रा के काफिले पर पथराव भी किया गया | यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और मानस विधायक माधव मारू मौजूद थे | पथराव की वजह से भाजपा के रथ का शीशा टूट गया |
पथराव का कारण बताया जा रहा है की मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य क्षेत्र में कूनो की तर्ज पर चीता प्रोजेक्ट लाया जा रहा है | इसकी वजह से रामपुर क्षेत्र के कुछ गोचर जमीन चीता प्रोजेक्ट में जा रही है | इसको लेकर लंबे समय से गोपालक ज्ञापन देकर हजारों गायों का पालन करने के लिए बात कह रहे हैं | दरअसल वन विभाग प्रोजेक्ट के तहत जंगल में फेंसिंग कर रहा है। जिससे ग्रामीणों के पशुओं को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। ऐसी खबर है की इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़क गए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के अपराधियों और गुंडों ने यात्रा पर पथराव किया है। उन्होने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस घबरा गई है। प्लानिंग के साथ पेड़ों के पीछे छिपकर यात्रा पर हमला किया गया है। वीडी शर्मा ने कहा कि इसका जवाब दिया जाएगा। ऐसे गुंडे लोगों को छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेस का यह कृत्य दुर्भाग्य जनक है। इसकी कड़ी आलोचना करता हूं। यात्रा और सफलता के साथ आगे बढ़ेगी। यह गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर चलने नहीं देंगे।
Отличный ассортимент грилей газовых
купить гриль газовый bbbqqq11.ru.